Explore

Search

July 4, 2026 7:45 pm

सिवान : लोहार समुदाय को संवैधानिक हक देने को लेकर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: प्रदेश के लोहार समुदाय के संवैधानिक हक को कांग्रेस सरकार द्वारा 48/2006 एक्ट लाकर उलझाने के विरोध में सोमवार को एक दिवसीय धरना एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। विरोध मार्च की अध्यक्षता उमाशंकर शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि 48/2006 अधिनियम के जरिए बिहार के लोहार समाज का संवैधानिक अधिकार छीन लिया गया था। इसी कारण यह दिन लोहार समाज के लिए “संविधान उल्लंघन दिवस” और “काला दिन” के रूप में मनाया जा रहा है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकार से मांग की गई कि लोहार जाति के साथ किया जा रहा भेदभाव तुरंत समाप्त हो। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह अधिनियम लोहार जाति के लिए असंवैधानिक है और किसी को कोई लाभ नहीं दे रहा। सरकार से अपील की गई कि लोहार समुदाय को उनका संवैधानिक अधिकार बहाल किया जाए और गलत जाति प्रमाण पत्र देने का काम बंद किया जाए।

विरोध प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोगों में जिला सचिव जितेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, भाजपा नेता राजकुमार शर्मा, गुड्डू शर्मा, रमाशंकर शर्मा, अवध शर्मा, ऋषि शर्मा, अशोक शर्मा, डॉ. आशुतोष कुमार, विकेश शर्मा, चंदन शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, दिनेश शर्मा, दिलीप शर्मा, संतोष शर्मा, कृष्णा शर्मा, विशाल शर्मा और प्रकाश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोहार समुदाय के लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर