Explore

Search

April 12, 2026 12:52 am

सिवान : दोनों आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी : एसपी

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: सराय थाना क्षेत्र में 11 जनवरी को हुए दोहरे हत्याकांड मामले में मृतक रोहित कुमार उर्फ धर्मेंद्र बांसफोर की पत्नी गुंजा देवी ने एसपी अमितेश कुमार को आवेदन देकर वारंटी की गिरफ्तारी और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इस पर एसपी ने सराय थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि हत्याकांड में नामजद दोनों फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

एसपी ने बताया कि इस मामले में पचरूखी (सराय) थाना कांड संख्या 09/24 दिनांक 11 जनवरी को वादी गुंजा देवी के लिखित आवेदन पर छह नामजद और अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अनुसंधान के दौरान नामजद अभियुक्त माहपुर निवासी संतोष यादव, शैलेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव और ओसीहर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं, अन्य दो आरोपी वीरेंद्र यादव और अजीत यादव अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर