Explore

Search

April 12, 2026 12:50 am

सिवान : डा. यतींद्र के एप्रीसिएशन अवार्ड से सम्मानित होने पर खुशी

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : शहर के होमियोपैथिक चिकित्सक डा. यतींद्रनाथ सिन्हा को पटना में आठ दिसंबर को विद्यापति भवन में आयोजित एक दिवसीय होमियोपैथिक साइंटिफिक सेमिनार में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा एप्रीसिएशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। डा. यतींद्रनाथ सिन्हा के सम्मानित होने पर जिले के रंगकर्मी और होमियोपैथिक चिकित्सकों में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई दी है। यह जानकारी देते हुए रंगकर्मी डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस सेमिनार का आयोजन जीडी मेमोरियल होमियोपैथिक मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल और एचएमएआइ बिहार यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था, जिसमें नेशनल इंस्टीच्यूट आफ होमियोपैथी कोलकाता के निदेशक डा. सुभाष सिंह, एचएमएआइ के पूर्व अध्यक्ष डा. रामजी सिंह, एनसीएच दिल्ली के सदस्य डा. आनंद कुमार चतुर्वेदी, होमियोपैथिक साइंस कालेज सोसाइटी के महासचिव डा. एम के सहनी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर