Explore

Search

July 4, 2026 7:35 pm

सीवान: दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तारी के लिए एसपी से लगाई गुहार

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान: सराय थाना क्षेत्र में 11 जनवरी को हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में मृतक रोहित कुमार उर्फ धर्मेंद्र बांसफोर की पत्नी गुंजा देवी ने एसपी को आवेदन देकर वारंटी की गिरफ्तारी और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। गुंजा देवी ने अपने आवेदन में कहा कि उनके पति और उनके दोस्त की हत्या के अभियुक्त थाना क्षेत्र के माहपुर निवासी वीरेंद्र यादव और नवादा निवासी अजीत यादव को सराय थाना पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसके अलावा, इन दोनों अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से पहले ही वारंट जारी किया जा चुका है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने के कारण दोनों आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और गवाहों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस स्थिति को लेकर मृतक के परिवार में भय का माहौल है, और उन्होंने एसपी से दोनों अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर