✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के तहत फौकानिया और मौलवी की परीक्षा 20 जनवरी से शुरू होगी। इसे कदाचारमुक्त और स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह परीक्षा प्रत्येक दिन दो पाली में आयोजित की जाएगी।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने और समझने के लिए प्रत्येक पाली में 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा 25 जनवरी तक चलेगी।
परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में सशस्त्र बलों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
बोर्ड द्वारा जारी शिड्यूल के अनुसार परीक्षा संशोधित पाठ्यक्रम पर आधारित होगी। मौलवी की परीक्षा चार संकायों—मौलवी विज्ञान, वाणिज्य, कला, और इस्लामियात—में आयोजित की जाएगी।

