Explore

Search

June 20, 2026 1:13 pm

आंदर : विद्युत शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

प्रखंड के पतार गांव में 8 दिसंबर की सुबह हुए शॉर्ट सर्किट से रामबिहारी मांझी के घर में आग लग गई, जिसमें लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना में कपड़े, अनाज और नकदी समेत कई मूल्यवान सामान नष्ट हो गए।

इस संबंध में पीड़िता बबीता देवी ने रघुनाथपुर थाना में आवेदन देकर घटना की सूचना दी और उचित कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि आग लगने के बाद परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने पीड़िता को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर