Explore

Search

August 5, 2026 9:00 pm

भगवानपुर हाट : सीएस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिविल सर्जन डा. श्रीनिवास प्रसाद ने मंगलवार को भगवानपुर हाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में दी जा रही सेवाओं और कार्यक्रमों का विस्तृत मूल्यांकन किया। डा. प्रसाद ने ओपीडी में ड्यूटी कर रहे चिकित्सा पदाधिकारी डा. कुमार प्रमोद से मरीजों की देखभाल के समय के बारे में जानकारी ली और दवा वितरण कक्ष में उपलब्ध दवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त, प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस निरीक्षण में डा. विजय कुमार, डा. कुमार प्रमोद, डा. प्रमेंद्र कुमार, डा. जितेंद्र कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद अलाउद्दीन, लेखापाल बृजकिशोर प्रसाद, हरेंद्र कुमार यादव सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर