Explore

Search

April 13, 2026 4:22 pm

सीवान: तीसरे दिन नकल करते पांच परीक्षार्थियों को परीक्षा से किया गया निष्कासित

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के तहत चल रहे स्नातक पार्ट टू परीक्षा के तीसरे दिन मंगलवार को कदाचार के आरोप में पांच परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया और उन्हें परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। ये परीक्षार्थी डीएवी कॉलेज और विद्या भवन महिला महाविद्यालय के परीक्षा केंद्रों से निष्कासित किए गए।

डीएवी कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया, जबकि विद्या भवन महिला महाविद्यालय केंद्र से तीन परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया। इस दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित और अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या में भी कुछ बदलाव देखा गया।

इस्लामियां कॉलेज के सीएस मो. इद्रीश आलम ने बताया कि प्रथम पाली में 395 की जगह 346 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि द्वितीय पाली में 768 की जगह 745 परीक्षार्थी उपस्थित थे। डीएवी पीजी कॉलेज के केंद्राध्यक्ष प्रो. केपी गोस्वामी के अनुसार, प्रथम पाली में 208 की जगह 194 और द्वितीय पाली में 333 की जगह 316 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।

राजा सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्याम शंकर प्रसाद गुप्ता और विद्या भवन महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीबी सिंह ने भी परीक्षा केंद्रों की उपस्थिति की जानकारी दी, जिसमें अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या भी साझा की।

दरोगा प्रसाद राय डिग्री कॉलेज के केंद्राध्यक्ष डॉ. उदय शंकर पांडेय ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजित की जा रही है, जहां एक भी नकल का प्रयास सफल नहीं होने दिया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर