Explore

Search

July 4, 2026 10:39 pm

सीवान : 18 दिसंबर तक भरा जाएगा पीजी थर्ड सेमेस्टर का परीक्षा फार्म

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा से संबद्ध एवं अंगीभूत महाविद्यालयों के स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर (2021-2023) परीक्षा 2022 एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर (2020-2022) परीक्षा 2022 का परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पहले परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर थी, लेकिन छात्रों के हित में इसे बढ़ाकर 18 दिसंबर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कई छात्र फार्म भरने से वंचित हो गए थे, इसलिए कुलपति ने तिथि विस्तार करने की सहमति दी है।

13 की बजाय 15 को होगी स्नातक पार्ट टू की परीक्षा

परीक्षा नियंत्रक ने यह भी बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को ध्यान में रखते हुए 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली स्नातक पार्ट टू की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब यह परीक्षा 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। सत्र 2021-2024 की स्नातक पार्ट टू परीक्षा-2023 एवं सत्र 2022-2025 की स्नातक पार्ट टू परीक्षा-2024 का आयोजन पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 15 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर