Explore

Search

July 4, 2026 10:39 pm

सीवान: 15 से खरमास लगने से 14 जनवरी तक नहीं होंगे मांगलिक कार्यक्रम

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान में 15 दिसंबर से खरमास लगने जा रहा है, जिसके कारण एक महीने तक किसी भी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस दौरान विवाह, मुंडन, जनेऊ जैसे शुभ कार्य रुक जाएंगे। मकर संक्रांति, 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद शुभ कार्य फिर से शुरू होंगे।

आंदर के पड़ेजी निवासी आचार्य पंडित उमाशंकर पांडेय ने बताया कि खरमास के दौरान सूर्य गुरु की राशि धनु में होते हैं, जिससे गुरु का प्रभाव कमजोर हो जाता है और इस समय किसी भी मांगलिक कार्य को शुभ नहीं माना जाता है।

आचार्य ने बताया कि 15 दिसंबर को सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 30 दिन तक वहीं रहेंगे। इसके बाद 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे और तब से शुभ कार्य पुनः शुरू होंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर