Explore

Search

July 4, 2026 10:40 pm

सीवान: शराब माफियाओं पर कड़ी निगरानी रखने का एसपी का निर्देश

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमितेश कुमार ने एंटी लिकर टास्क फोर्स (एएलटीएफ) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में जिले में मद्य निषेध अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

एसपी ने अधिकारियों को शराब तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने और अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए छापेमारी अभियान तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने एएलटीएफ के कार्यों को और सशक्त बनाने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मद्य निषेध कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसका उद्देश्य जिले में शराब से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर