Explore

Search

July 4, 2026 11:55 pm

सीवान: पिस्टल, सात गोली और चोरी की बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान : मुफस्सिल थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम सिधवल मोड़ के समीप गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से एक पिस्टल, सात गोलियां और एक चोरी की बाइक बरामद की।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बिंदवल रसुलपुर निवासी करण कुमार के रूप में हुई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बिना नंबर प्लेट की काले-सफेद रंग की बाइक पर सवार एक युवक प्रतापपुर की ओर से आ रहा है, जिसके पास हथियार है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिधवल मोड़ पर वाहनों की जांच शुरू की गई। तभी प्रतापपुर की ओर से आ रहे युवक ने पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान उसकी कमर से एक पिस्टल, चार गोली और मैग्जीन बरामद हुई, जबकि पाकेट से तीन गोलियां और बाइक चोरी की निकली।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में बदमाश से कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर हथियार और बाइक चोरी के मामले में छापेमारी की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर