Explore

Search

April 12, 2026 7:39 am

सीवान : स्नातक पार्ट टू परीक्षा के दूसरे दिन कदाचार करते एक निष्कासित

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान : जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के तत्वावधान में दो सत्रों में आयोजित स्नातक पार्ट टू परीक्षा के दूसरे दिन, सोमवार को कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया। यह कार्रवाई द्वितीय पाली में विद्या भवन महिला महाविद्यालय केंद्र से की गई।

इस्लामिया कॉलेज के केंद्राधीक्षक मो. इद्रीश आलम ने जानकारी दी कि प्रथम पाली में 409 की अपेक्षा 391 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 18 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 412 में से 393 ने परीक्षा दी और 19 अनुपस्थित रहे। डीएवी पीजी कॉलेज के केंद्राधीक्षक प्राचार्य प्रो. केपी गोस्वामी ने बताया कि प्रथम पाली में 332 में से 326 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और छह अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 348 में से 337 उपस्थित रहे और 11 अनुपस्थित रहे।

राजा सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्याम शंकर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि प्रथम पाली में 462 में से 450 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 12 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 579 में से 567 ने परीक्षा दी और 12 अनुपस्थित रहे। विद्या भवन महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में 111 में से 105 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और छह अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 121 में से 115 उपस्थित रहे और छह अनुपस्थित रहे। इसी केंद्र पर एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया, जिसे परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया।

दरोगा प्रसाद राय डिग्री कॉलेज के केंद्राधीक्षक डॉ. उदय शंकर पांडेय ने परीक्षा को कदाचारमुक्त बताते हुए जानकारी दी कि प्रथम पाली में 516 में से 512 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और चार ने परीक्षा छोड़ दी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर