✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
चैनपुर, सीवान निवासी और समाजसेवी कर्मयोगी सीता राम का रविवार सुबह 11 बजे निधन हो गया। 90 वर्षीय सीता राम प्रसाद लंबे समय से अखबार वितरण का कार्य कर समाज की सेवा में जुटे हुए थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही स्वजन और अन्य कर्मयोगियों में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजनों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनकी सेवाओं के कारण वे स्थानीय समुदाय में अत्यधिक सम्मानित थे। उनके दो पुत्र हैं, जिनमें से गोपाल प्रसाद प्रधानाध्यापक हैं और शंभू नाथ प्रसाद भी कर्मयोगी हैं।
निधन की सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने शोकाकुल स्वजनों को सांत्वना दी।
Author: Samay Siwan
Post Views: 11

