Explore

Search

August 5, 2026 12:50 am

पचरुखी : भूमि विवाद में मारपीट, पांच घायल

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान के पचरुखी थाना क्षेत्र के तिलौता रसूलपुर गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और स्वजनों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों की पहचान अभिषेक यादव, सिंहासनी देवी, आरती देवी, संदीप यादव और संजीव यादव के रूप में हुई है। पीड़ितों ने बताया कि अभिषेक यादव और उनके भाई खेत में बीज बोने के लिए गए थे, तभी पट्टीदार खेत में पहुंचे और जमीन के विवाद को लेकर उन्हें बीज बोने से मना किया। जब उन्होंने विरोध किया, तो पट्टीदारों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इस मामले में पीड़ितों द्वारा अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है, और पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर