Explore

Search

March 24, 2026 1:15 am

बड़हरिया : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों को ठंड से बचाव की जानकारी दी गई

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान के बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम (सुरक्षित शनिवार) का आयोजन किया गया। इस दौरान फोकल शिक्षकों ने बच्चों को ठंड से होने वाली बीमारियों जैसे सर्दी, जुकाम, खांसी, और निमोनिया से बचाव के उपाय बताए।

कार्यक्रम में बच्चों को ठंड से बचाव के महत्व को समझाया गया, और ठंड के प्रभाव से बचने के उपाय बताए गए। बच्चों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन मध्य विद्यालय जोगापुर, रानीपुर चौधरी टोला, बड़हरिया, आलमपुर, हरदिया, चक पडरौना, सुंदरी और कैलगढ़ सहित अन्य विद्यालयों में किया गया।

प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि निमोनिया बच्चों में खून की कमी से हो सकता है, और मौसम की अचानक तब्दीलियों से खांसी और बुखार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। मध्य विद्यालय जोगापुर के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि विशेषकर पांच से 10 वर्ष के बच्चों को इन बीमारियों से बचाने के लिए ध्यान देना चाहिए, क्योंकि विद्यालय में प्रार्थना के समय बच्चे अक्सर चक्कर खाकर गिर जाते हैं।

कार्यक्रम में शिक्षक संदीप कुमार, अश्वनी कुमार, बैरिस्टर प्रसाद, महल का अंजुम, रजनीकांत सिंह और अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर