Explore

Search

July 5, 2026 1:14 am

सीवान: पुलिस सभा में एसपी ने सुनी पुलिस कर्मियों की समस्याएं

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमितेश कुमार की अध्यक्षता में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में पुलिस कर्मियों ने एसपी के समक्ष विभिन्न विभागीय समस्याओं को उठाया। एसपी ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक की उपस्थिति में आयोजित इस सभा का उद्देश्य पुलिस कर्मियों की समस्याओं से अवगत होना था। उन्होंने सभी शाखाओं को इन समस्याओं के समाधान हेतु तत्काल कदम उठाने का आदेश दिया। एसपी ने पुलिस लाइन में रह रहे सभी पुलिस कर्मियों से उनके मुद्दों के बारे में जानकारी प्राप्त की और उन्हें आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इनका समाधान किया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर