Explore

Search

March 22, 2026 4:52 pm

महाराजगंज: डीएवी के बच्चों ने नेशनल स्पोर्ट्स में किया शानदार प्रदर्शन

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

अनुमंडल मुख्यालय महाराजगंज स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स मीट 2024 में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर बिहार का मान बढ़ाया। बालिका वर्ग की टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता में राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, और झारखंड की टीमों को हराते हुए फाइनल में उत्तर प्रदेश को पराजित कर स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

इसके अतिरिक्त, समीक्षा कुमारी ने शॉटपुट प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर विद्यालय और अपने परिवार को गौरवांवित किया। इन सफलताओं में खेल शिक्षकों संतोष कुमार सिंह और शुभम किशोर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विजेता छात्राओं के विद्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाराजगंज में विजय जुलूस निकाला गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार साहू ने चैंपियन छात्राओं को मिठाई खिलाई और माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया।

विद्यालय की इस गौरवशाली उपलब्धि पर चेयरपर्सन ई. सुगेंद्र कुमार सिंह ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर