Explore

Search

March 22, 2026 10:16 am

हुसैनगंज : ठंड बढ़ते ही चोर सक्रिय, टेढ़ीघाट बाजार में तीन दुकानों का निशाना

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज (सिवान) : ठंड बढ़ने के साथ ही चोरों की सक्रियता भी बढ़ गई है। शुक्रवार की रात टेढ़ीघाट बाजार में चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपये की संपत्ति चुराने का प्रयास किया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पीएसआई दीपक कुमार ने बताया कि चोरों ने एक मेडिकल दुकान का ताला तोड़कर केवल सीरिंज चुराई, जबकि लकड़ी और खाद की दुकानों के ताले तोड़ने के बावजूद कोई सामान चोरी नहीं हुआ।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी टेढ़ीघाट बाजार में आभूषण दुकानों समेत कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों को चोरों ने निशाना बनाया था। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रात्रि गश्त की अवधि बढ़ाई जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर