Explore

Search

June 20, 2026 12:32 pm

रघुनाथपुर : पुलिस टीम पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में पांच दिसंबर को बाइक चोर का पीछा कर रही पुलिस टीम पर शरारती तत्वों ने हमला बोल दिया था, जिसमें तीन अवर निरीक्षक सहित चार पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने घटना की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी अमितेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की पुष्टि की और बताया कि चोरी की बाइक को बरामद करने के दौरान यह हमला हुआ था। घटना में पुलिस बल के तीन अवर निरीक्षक और एक चौकीदार घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपितों को पकड़ने के लिए सक्रिय है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर