Explore

Search

July 5, 2026 2:28 am

सिवान: हथियार व शराब के साथ चार बदमाश गिरफ्तार, कार जब्त

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित जंक्शन के पास चाय दुकान के समीप पुलिस ने एक कार से चार बदमाशों को हथियार और शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के भावराजपुर निवासी साहब हुसैन, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया निवासी फैसल इमाम, शेख मशरूफ और मो नेहाल अली के रूप में हुई है।

पुलिस ने इन बदमाशों से एक पिस्टल, दो जिंदा गोली और चार बोतल शराब बरामद की। नगर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार के साथ कार में सवार होकर जंक्शन के पास मौजूद हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चाय दुकान के पास खड़ी एक कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान हथियार और शराब बरामद हुआ। पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर थाना लाया और पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया। कार को भी जब्त कर लिया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर