Explore

Search

May 7, 2026 9:33 pm

सिसवन : भागवत कथा महायज्ञ को निकली कलश यात्रा

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन प्रखंड के जयी छपरा स्थित जानकी धाम परिसर में शुक्रवार से शुरू हुए सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के लिए कलश यात्रा सह शोभायात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा महायज्ञ स्थल से शुरू होकर सरयू नदी के आम घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया। इस दौरान जय श्रीराम, हर-हर महादेव, जय हनुमान के उद्घोष से वातावरण गुंज उठा।

गाजे-बाजे के साथ रंग-बिरंगे परिधानों में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे सरयू नदी के तट पर पहुंचे। यहां वाराणसी से आए यज्ञाचार्य पंडित संतोष द्विवेदी के नेतृत्व में मां गंगे की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने जलभरी कर पुनः उसी रास्ते से यज्ञ मंडप की ओर लौटते हुए कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया।

सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। आयोजकों ने बताया कि तीन वर्षों से जानकी धाम परिसर में यह महायज्ञ निरंतर आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ में प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था आत्मा सिंह द्वारा की गई है।

महायज्ञ में प्रसिद्ध संतों का आगमन होगा और सातों दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान के साथ संध्या में भागवत कथा के प्रसिद्ध कथावाचक केन बाबा द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति 12 दिसंबर को विशाल भंडारे के साथ होगी। यह अनुष्ठान समस्त ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न हो रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर