Explore

Search

April 12, 2026 11:05 am

सीवान: बाहरी बच्चों की पहचान को ले विद्यालयों में हेल्प डेस्क का गठन

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सीवान जिले में विद्यालय से बाहर के बच्चों की पहचान के लिए गृहवार सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 6 से 14 और 15 से 19 आयु वर्ग के बच्चों की पहचान की जा रही है। बीईओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि पहचान होने के बाद बच्चों का नामांकन उनकी उम्र के हिसाब से सापेक्ष कक्षा में कराया जाएगा। जिन बच्चों ने नौवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी है, उन्हें 10वीं और 12वीं की शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूरस्थ शिक्षा सुविधा प्रदान की जाएगी।

सर्वेक्षण के दौरान शिक्षा विभाग से मिले 24 कालम वाले प्रपत्र में हर बिंदु की जानकारी प्रदान करनी होगी। चिह्नित बच्चों के आंकड़े शिक्षा विभाग के प्रबंध पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। डीईओ ने इस संबंध में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है।

गृहवार सर्वेक्षण अभियान के तहत जिलास्तर पर एक कमेटी गठित की गई है, जिसमें डीईओ को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, विद्यालय स्तर पर हेल्प डेस्क का गठन किया गया है, जिसमें युवा शिक्षक नोडल के रूप में कार्य करेंगे। ये शिक्षक बीएलओ से प्राप्त मतदाता सूची के आधार पर उन घरों को चिह्नित करेंगे, जिनके बच्चे लंबे समय से विद्यालय नहीं जा रहे हैं या उनका नामांकन नहीं हुआ है।

विद्यालयों में नामांकन के बाद बच्चों का नाम बाल-पंजी में दर्ज किया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर