✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सीवान जिले के जिलाधिकारी सह द्वितीय अपीलीय प्राधिकार मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत कुल सात मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से एक मामले का निष्पादन कर दिया गया, जबकि अन्य छह मामलों के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जीरादेई प्रखंड के बढ़ेया पंचायत राज स्थित बढ़ेया निवासी मनोज कुमार का मामला निष्पादित कर दिया गया। वहीं, बाकी छह मामलों में सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई। इन मामलों में शामिल हैं: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी अशोक कुमार गुप्ता, पटना के कुर्जी मोड़ निवासी बी. सिंह, मैरवा थाना क्षेत्र के इमलौली निवासी कुमारी सीमा देवी, हुसैनगंज थाना/अंचल क्षेत्र के हबीबपुर निवासी जितेंद्र कुमार सिंह, भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सोंधानी निवासी राजू देवी, और नौतन थाना/अंचल क्षेत्र के मठिया निवासी राजीव कुमार पांडेय के मामले।

