✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सीवान : व्यवहार न्यायालय सीवान में नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोतीश कुमार सिंह ने शुक्रवार को अपना योगदान दिया। योगदान के बाद उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर न्यायालय के कार्यकलापों की विस्तृत जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का दौरा किया, जहां सचिव सुनील कुमार सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने प्राधिकरण की फाइलों का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न सुलहनीय मुकदमों पर चर्चा करते हुए उचित समाधान के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विजय कृष्ण सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीव कुमार पांडे, प्रधान न्यायाधीश जे.जे. बोर्ड महेंद्र मिश्रा, रजिस्टर मनीष राय, और अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही अभियोजन पक्ष से बलवंत कुमार, ईश्वर चंद्र महाराज, ब्रजेश दुबे, एवं अधिवक्ता गणेश राम उर्फ ज्ञान रत्न सहित अन्य अधिवक्ता और कर्मचारी भी मौजूद थे।
यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से एडवोकेट गणेश राम उर्फ ज्ञान रत्न ने साझा की।

