✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के अधीन अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक पार्ट टू की आनर्स परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है। परीक्षा नियंत्रक के निर्देशानुसार सभी केंद्रों पर कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है।
परीक्षा केंद्र और समय
शहर में परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं:
1. डीएवी पीजी कॉलेज
2. राजा सिंह महाविद्यालय
3. विद्या भवन महिला महाविद्यालय
4. जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज
5. दारोगा प्रसाद राय डिग्री कॉलेज
परीक्षा दो पालियों में होगी:
पहली पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक
परीक्षा की तिथियां और विषय
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केपी गोस्वामी ने बताया कि स्नातक पार्ट टू सत्र 2021-24 (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) की आनर्स परीक्षा 2023 और सत्र 2022-25 की आनर्स परीक्षा 2024, 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।
सत्र 2021-24 और 2022-25 के सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा 13 से 23 दिसंबर तक होगी।
शनिवार को पहली पाली में ग्रुप ए के तहत रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, जंतुविज्ञान, और दर्शनशास्त्र के थर्ड पेपर की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में ग्रुप बी के अंतर्गत भौतिकी, गृह विज्ञान, भूगोल, वनस्पति विज्ञान, हिंदी और वाणिज्य विषयों की परीक्षा होगी।

