Explore

Search

August 6, 2026 10:53 pm

दारौंदा : बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा : प्रखंड के कोड़ारी कला पंचायत स्थित नया प्राथमिक विद्यालय डुमरी में बुधवार को रामकुमारी सिन्हा की तीसरी पुण्यतिथि पर बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। यह वितरण रामकुमारी सिन्हा के पोते शिवम कुमार द्वारा किया गया।

शिवम कुमार ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में कई प्रतिभाशाली बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। जब इन बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरित की जाती है, तो इससे उनके हौसले को बल मिलता है और वे आगे बढ़ने की प्रेरणा पाते हैं। उन्होंने बच्चों को पढ़-लिखकर सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने और अपने गांव व समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रभारी विकास श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों का भविष्य हमारे देश का भविष्य है। अगर वे अच्छे से शिक्षा प्राप्त करते हैं, तो न केवल अपने परिवार, बल्कि देश का भी मान-सम्मान बढ़ाएंगे। इस पहल की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया।

इस कार्यक्रम में अनूप सिंह, अमित सिंह, शिक्षिका रितु कुमारी, विपुल सिंह, मनोरंजन द्विवेदी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर