Explore

Search

July 5, 2026 11:16 am

सिसवन : महिला के साथ मारपीट, 10 नामजद

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन : चैनपुर थाना क्षेत्र के बंगरे गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इसमें जितेंद्र सिंह की पत्नी लाली देवी घायल हो गईं। घायल महिला का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया।

घायल लाली देवी के बयान पर दूसरे पक्ष के अप्पू सिंह, दीपू सिंह, हरेराम सिंह समेत 10 लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

चैनपुर थानाध्यक्ष निशांत गौरव ने बताया कि एक पक्ष द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। इस पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर