Explore

Search

April 12, 2026 11:17 am

सीवान : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, एक घायल

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान :  जिले में बीते 24 घंटों के भीतर हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। मृतकों की पहचान जामो बाजार वार्ड संख्या पांच निवासी दीपेंद्र पासवान, दरौली थाना क्षेत्र के कन्हौली निवासी संतोष कुमार दुबे और असांव थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी उमेश मांझी के रूप में हुई। घायल व्यक्ति जामो बाजार के कवींद्र कुमार हैं।

पहली घटना:

जामो थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर दीपेंद्र पासवान और कवींद्र कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर बसंतपुर जा रहे थे। एनएच 227 ए पर बसंतपुर के कोड़र के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गिर पड़े और ट्रक ने उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में दीपेंद्र पासवान की मौत हो गई, जबकि कवींद्र का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

दूसरी घटना:

बुधवार शाम गुठनी-मैरवा मुख्य पथ पर टेकनिया कुटी के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कन्हौली निवासी संतोष कुमार दुबे के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और स्वजनों को सूचना दी।

तीसरी घटना:

बुधवार देर शाम रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में रघुनाथपुर-सिसवन मुख्य पथ पर संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार उमेश मांझी की मौत हो गई। वह असांव थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी अच्छेलाल मांझी के पुत्र थे।

पुलिस ने तीनों घटनाओं के मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर