✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सीवान जंक्शन से बुधवार को एक दर्जन यात्रियों का जत्था उमरा के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने उन्हें गले मिलकर माला पहनाया और उनके लिए दुआएं कीं। सभी जायरीन सीवान जंक्शन से दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां से वे मक्का और मदीना जाएंगे। गुलाम अंसारी ने बताया कि सभी यात्रियों को हमजा अल मदीना टूर एंड ट्रेवल्स के माध्यम से यात्रा पर भेजा जा रहा है। वे दिल्ली से हवाई जहाज से मक्का शरीफ जाएंगे और फिर मदीना जाएंगे। इस दौरान उन्होंने दुआ की कि सभी जायरीन सलामत तरीके से उमराह कर वापस अपने वतन लौटें।
Author: Samay Siwan
Post Views: 7

