✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान : शहर के एक होटल में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष अब्दुल रिजवान अंसारी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान आठ दिसंबर को पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम बिहार यात्रा सह सदस्यता महापर्व की तैयारियों पर विस्तृत रुप से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शहर के टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद उपेंद्र कुशवाहा सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही जिले में एनडीए गठबंधन के नेताओं व जिलाध्यक्षों से आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव को लेकर एकजुटता एवं रणनीतिक महत्व के विषय पर चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव भी देंगे। बैठक में प्रमुख रुप से कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत पंकज, महिला प्रदेश अध्यक्ष स्मृति कुमुद, सचिव अभिषेक रंजन, प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author: Samay Siwan
Post Views: 13

