Explore

Search

March 22, 2026 4:44 pm

महाराजगंज: भाजपा की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह के आवास पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।

भाजपा नगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। साथ ही, केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों और विकास योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए टोली बनाकर काम करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में एनडीए सरकार की कार्यशैली से महागठबंधन के नेता परेशान हैं, लेकिन 2025 के चुनाव में बिहार में पुनः एनडीए सरकार बनना तय है।

बैठक में मनीष कुमार सिंह, राहुल सिंह, शशिकांत तिवारी, रामबाबू प्रसाद, गोवर्धन प्रसाद समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर