Explore

Search

June 20, 2026 3:06 pm

आंदर: कस्तुरबा गांधी विद्यालय में स्वास्थ्य मेला सह जांच शिविर का आयोजन

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर प्रखंड के बरवां स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में बुधवार को स्वास्थ्य मेला सह जांच शिविर का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार की देखरेख में किया गया। इस दौरान डॉ. रानी कुमारी ने 85 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया।

शिविर में छात्राओं के ब्लड ग्रुप की जांच की गई और “एनीमिया मुक्त भारत” अभियान के तहत सभी को आयरन फोलिक एसिड की गोलियां वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्ट नीरज कुमार, नीतीश कुमार सिंह, प्रीतम कुमार, पूजा कुमारी, बिंदु कुमारी, अनामिका कुमारी, पुतुल कुमारी, मीनू और रेखा कुमारी समेत दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर