Explore

Search

March 24, 2026 1:13 am

बड़हरिया: पैक्स चुनाव में अधिकांश पुराने अध्यक्ष विजयी, दो नए चेहरों का उदय

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित जीएम उच्च विद्यालय में बुधवार को पैक्स चुनाव की मतगणना का कार्य बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी संदीप कुमार की देखरेख में सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुआ। मतगणना केंद्र के बाहर उम्मीदवारों के समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही। सुरक्षा के मद्देनजर केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

चुनाव परिणाम जैसे-जैसे घोषित होते गए, विजयी उम्मीदवारों के खेमों में जश्न का माहौल बनता गया। समर्थक विजेताओं को माला पहनाकर और अबीर-गुलाल लगाकर खुशी मनाते नजर आए। वहीं, पराजित उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के चेहरे पर उदासी छाई रही।

मतगणना समाप्ति के बाद बीडीओ ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। चुनाव परिणाम के अनुसार, लकड़ी दरगाह पैक्स से नसीम अख्तर, नवलपुर से सफीक आलम, रामपुर से मनोरंजन सिंह, तेतहली से रामधारी प्रसाद, सदरपुर से बलिराम यादव, हरिहरपुर से मनोज कुमार, कोईरीगांवा से विद्याभूषण वर्मा, हरदोबारा से संतोष यादव, बालापुर से संजीत कुमार, पडरौना से ललन यादव, कैलगढ़ दक्षिण से सतीश सिंह, कैलगढ़ उत्तर से सोहराब अहमद, पकड़ी से अमृता कुमारी, सिकंदरपुर से हरिकिशोर सिंह और राक्षोपाली से निरंजन कुमार विजयी घोषित हुए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर