Explore

Search

April 12, 2026 2:44 pm

सीवान: डा. मुमताज हाशमी बने अध्यक्ष, डा. मुमताज अहमद सेंट्रल काउंसिल मेंबर चुने गए

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की बिहार प्रदेश शाखा का 13वां दो दिवसीय राज्य स्तरीय डेंटल कांफ्रेंस खगड़िया के रहीमपुर स्थित गोल्डन रिसोर्ट में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, आईडीए के सचिव डा. कुमार मानवेंद्र और अध्यक्ष डा. अरविंद खत्री ने संयुक्त रूप से किया।

कांफ्रेंस में आईडीए के रिक्त पदों पर नए सदस्यों का चयन किया गया। सीवान के डा. मुमताज ए हाशमी को बिहार प्रदेश शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि डा. मोहम्मद मुमताज अहमद को सेंट्रल काउंसिल (सीसी) का सदस्य चुना गया। दोनों चिकित्सक अपने उत्कृष्ट योगदान और अनुभव के लिए दंत चिकित्सा क्षेत्र में ख्याति प्राप्त हैं।

कांफ्रेंस में विशेषज्ञों ने दंत चिकित्सा के नवीनतम शोध और तकनीकों पर चर्चा की। डा. विशाल आनंद, डा. सौरव कुमार, डा. शाहबाज उल हक, डा. प्रेम प्रकाश, डा. समीर और डा. फैजल बसर सहित विभिन्न जिलों से आए चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी चिकित्सकों ने डा. मुमताज ए हाशमी और डा. मोहम्मद मुमताज अहमद को उनकी नई उपलब्धियों पर शुभकामनाएं दीं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर