Explore

Search

March 23, 2026 5:22 pm

जीरादेई: निरंकारी संत समागम के लिए भूमि पूजन संपन्न

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जीरादेई प्रखंड के रुईया बंगरा गांव में 13वें निरंकारी संत समागम के लिए बुधवार को भूमि पूजन का आयोजन किया गया। आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया।

जिला संयोजक रमेश सिंह ने बताया कि संत समागम का आयोजन 9 दिसंबर को होगा और इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। यह आयोजन ज्ञान प्रचारक महात्मा विद्याशंकर सिंह की देखरेख में संपन्न होगा। समागम को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है।

भूमि पूजन के अवसर पर ब्रह्म ऋषि विक्रमा बाबा, अशोक, कमलेश प्रसाद, हरिजी, प्रेम चंद, कंचन, मुन्ना कुमार, फूलमति देवी, कांति देवी, मीरा देवी, पिंकी देवी, माधुरी देवी, रमावती देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर