Explore

Search

March 24, 2026 1:13 am

बड़हरिया : छत के सहारे घर में नकद समेत लाखों की चोरी

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में मंगलवार की रात चोरों ने छत के सहारे घर में प्रवेश कर 25 हजार रुपये नकद समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। इस संबंध में मकान मालिक दुधनाथ पांडेय के पुत्र प्रमोद पांडेय ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

पीड़ित प्रमोद पांडेय ने बताया कि उनका पूरा परिवार 30 नवंबर को गोपालगंज के चैनपुर में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। इसी दौरान मंगलवार की देर रात चोर छत के सहारे घर में घुसे और आंगन से होते हुए दो कमरों का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये नकद, सोना-चांदी के आभूषण, कपड़े, पानी का मोटर और खाने-पीने के बर्तन समेत करीब एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ले गए।

बुधवार की सुबह जब प्रमोद पांडेय अपनी पत्नी चिंता देवी के साथ घर लौटे तो देखा कि मकान का मुख्य दरवाजा और अंदर बक्से का ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। इस पर उन्होंने तत्काल थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई।

थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इसी गांव में प्रमोद पांडेय के पड़ोसी अखिलेश्वर पांडेय के मकान में भी चोरों ने तीन बार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर