Explore

Search

June 20, 2026 7:48 am

लकड़ीनबीगंज: जहरुद्दीन हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में दो दिसंबर की रात बैडमिंटन खेलने के दौरान हुए विवाद में वृद्ध जहरुद्दीन मियां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक की पत्नी नुरैशा खातून के बयान पर गांव के खेदान उर्फ एहतेशाम, उसकी पत्नी, कामरान, मुन्नी उर्फ जूही खातून और दैयान को आरोपित किया गया है।

नुरैशा खातून ने बताया कि उनके पति शाम करीब पौने सात बजे चाय पीने के बाद घर के बाहर सड़क पर टहलने निकले थे। इस दौरान कामरान और दैयान बैडमिंटन खेल रहे थे। खेल के दौरान बैडमिंटन से चोट लगने पर उनके पति ने सड़क पर खेलने से मना किया। इस बात पर नाराज आरोपितों ने अपने घर के पास घेरकर जहरुद्दीन मियां पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

वारदात के बाद सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए। घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर