Explore

Search

April 12, 2026 3:05 pm

सीवान: स्थापना दिवस पर लाभार्थियों को दी गई विभिन्न योजनाओं का लाभ

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: जिले के 52वें स्थापना दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सह कृषि मंत्री मंगल पांडेय, जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता, और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार उपस्थित रहे।

प्रमुख लाभ वितरण:

1. भूमि बंदोबस्ती:
राजस्व शाखा द्वारा मकरियार की ज्ञांति देवी और सुबी देवी, छोटपुर के रामआशीष यादव, तरवारा की गुड़िया देवी को तीन-तीन डिसमिल और सरसर के रामनरेश महतो को दो डिसमिल भूमि बंदोबस्ती पर्चा प्रदान किया गया।

2. बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना:
जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा नेहा कुमारी, अंजुम आरा, रजिया सुल्तान, नीतीश कुमार दुबे और नदनी कुमारी भगत को लाभान्वित किया गया।

3. उद्योग विभाग:
पीएमएफएमई और पीएमईजीपी योजनाओं के तहत आठ लाभुकों को ₹1,70,88,713 का ऋण वितरित किया गया।

4. प्रोत्साहन योजनाएं:

अंतर्जातीय प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत सिवान सदर प्रखंड की प्रमिला देवी, नैना देवी, और आंदर की सोली कुमारी को ₹1,00,000 प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत दारौंदा की अंजली कुमारी, हुसैनगंज के सैफुल्लाह अहमद सहित अन्य को ₹1,00,000 की प्रोत्साहन राशि दी गई।

5. जीविका योजना:

एसबीआई द्वारा 109 दीदियों को ₹50 लाख, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा 102 दीदियों को ₹50 लाख आजीविका संवर्धन हेतु वितरित किए गए।

सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत सदर प्रखंड की 116 दीदियों को ₹48,42,000 और गोरेयाकोठी प्रखंड की 139 दीदियों को ₹47,24,000 की वित्तीय सहायता मिली।

6. कृषि सेवा केंद्र:
दारौंदा प्रखंड के सारंगपुर की सीमा देवी और पचरुखी प्रखंड की शिवानी देवी को कृषि सेवा केंद्र प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सभी लाभार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर