✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिसवन : हुसैनगंज हाईस्कूल स्थित मतगणना केंद्र में सोमवार देर शाम तक चली मतगणना के बाद सिसवन प्रखंड के नौ पंचायतों के पैक्स चुनाव परिणाम घोषित किए गए। इनमें से पांच पंचायतों में नए चेहरों ने जीत दर्ज की, जबकि चार पंचायतों में निवर्तमान अध्यक्षों ने पुनः अपनी सीट बरकरार रखी।
निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सिसवां कला पंचायत से अनिल कुमार सिंह, भीखपुर से आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, रामगढ़ से अभिषेक तिवारी, घुरघाट से दीपक कुमार साह, चैनपुर मुबारकपुर से चंदन कुमार सिंह, बखरी से धीरेंद्र यादव, गंगपुर सिसवन से पंकज सिंह, ग्यासपुर से सरताज खान को निर्वाचित घोषित किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। रामपुर पैक्स से गीता देवी पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी थीं।
सिसवां कला, भीखपुर, रामपुर और ग्यासपुर पंचायतों में निवर्तमान अध्यक्षों ने पुनः जीत हासिल की, जबकि अन्य पांच पंचायतों में मतदाताओं ने नए चेहरों पर विश्वास जताया।

