✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ पर सोमवार अल सुबह पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो से 106 कार्टन अवैध शराब बरामद की। हालांकि, तस्कर मौके से फरार हो गया। नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि सुबह करीब 3:30 बजे गश्त दल के पदाधिकारी अशोक कुमार मुखिया ने एक वाहन को रोकने का संकेत दिया। लेकिन चालक पुलिस को देखकर कुछ दूरी पर ही वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। स्कॉर्पियो की जांच करने पर उसमें 106 कार्टन शराब पाई गई। फरार तस्कर की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
Author: Samay Siwan
Post Views: 6

