Explore

Search

March 24, 2026 2:50 am

बड़हरिया : बड़हरिया में होगा तन्जीम-ए-इन्साफ के राज्य सम्मेलन का आयोजन,अल्पसंख्यक अधिकार रैली में भाग लेने के लिए की गई अपील

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

ऑल इंडिया तन्जीम-ए-इन्साफ का तीसरा बिहार राज्य सम्मेलन आगामी 21-22 दिसंबर 2024 को बड़हरिया के प्रखण्ड मैदान में आयोजित होगा। उक्त आशय की जानकारी सिफ़्तुल्लाह उर्फ गोरख नेता ने देते हुए बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श करना और रणनीति तय करना है।

कार्यक्रम की शुरुआत 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगी। इसमें “अल्पसंख्यक अधिकार रैली” का आयोजन भी होगा, जहां विभिन्न विद्वान, सांसद, विधायक और सामाजिक कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

अल्पसंख्यकों की समस्याएं और सम्मेलन का उद्देश्य:
भारत का अल्पसंख्यक समुदाय संविधान और लोकतंत्र में पूर्ण विश्वास रखता है और देश के नव निर्माण में सदैव योगदान देता आया है। इसके बावजूद, प्रशासनिक पूर्वाग्रह और भेदभाव के कारण उन्हें नागरिकता के दूसरे दर्जे में धकेलने की साजिशें जारी हैं। खान-पान, भाषा, धार्मिक आज़ादी, और नागरिक अधिकारों के नाम पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

सच्चर आयोग की रिपोर्ट भी अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव की पुष्टि करती है। हाल के वक्फ संशोधन बिल और अन्य अल्पसंख्यक विरोधी कानून संवैधानिक संकट को और बढ़ा रहे हैं। सम्मेलन का लक्ष्य इन सभी मुद्दों पर चर्चा कर अल्पसंख्यकों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस रणनीति बनाना है।

इस पूरे कार्यक्रम के स्वागत सचिव इरफान अहमद अधिवक्ता है जिन्होंने जानकारी साझा करते हुए बताया कि स्वागत समिति ने सभी से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक सम्मेलन में भाग लें और इसे सफल बनाने में सहयोग करें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर