Explore

Search

April 12, 2026 2:57 pm

सीवान: शुभवंती इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में छह दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

✍ परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान। सदर प्रखंड के पचौरा स्थित शुभवंती इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम और नंदी फाउंडेशन के सहयोग से छह दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षु छात्राओं के व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना था।

इस कार्यक्रम का संचालन नंदी फाउंडेशन के रिजवान अहमद की देखरेख में किया गया। वक्ताओं ने प्रशिक्षुओं के व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर गहनता से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के प्राचार्य डॉ. जगदीश सामंता ने नंदी फाउंडेशन की भूमिका की सराहना की और प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और प्रशिक्षु छात्राएं उपस्थित रहीं। आयोजन को सफल बनाने में नंदी फाउंडेशन और प्रशिक्षुओं के समर्पण को विशेष रूप से सराहा गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर