Explore

Search

April 12, 2026 4:44 pm

सीवान: कचहरी रोड से बाइक चोर गिरफ्तार, एक फरार

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड पर पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने उक्त चोर को पकड़ा।

गिरफ्तार चोर की पहचान दारौंदा थाना क्षेत्र के मरसराह के मठिया निवासी और वर्तमान में महादेवा थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी राजेश सिंह के पुत्र विशाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर ने यह भी बताया कि घटना में शामिल चोर का एक अन्य साथी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर