सीवान जिले में टॉप 20 में शामिल आठ फरार कुख्यात बदमाशों पर सरकार ने 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। इन बदमाशों में एमएच नगर थाना क्षेत्र के डिब्बी निवासी रोहित कुमार सिंह उर्फ सन्नी सिंह, जीबी नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी अंकित सिंह उर्फ राणा, दारौंदा थाना क्षेत्र के सवान विग्रह निवासी अंकित सिंह, पचरूखी थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी सुरेंद्र भगत, एमएच नगर थाना क्षेत्र के पतियाव छपरा निवासी रंजीत सिंह, महादेवा थाना क्षेत्र के हकाम निवासी करण यादव, दारौंदा थाना क्षेत्र के दवन छपरा निवासी तूफानी सिंह और दरौली थाना क्षेत्र के खैरा निवासी तूफानी साई शामिल हैं। ये सभी कुख्यात अपराधी फरार चल रहे हैं।
एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि जिले के टॉप 10, टॉप 20 और अन्य इनाम घोषित फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सरकार ने इन आठों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस आम जनता से अपील करती है कि इन बदमाशों के बारे में कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और सही सूचना पर इनाम की राशि प्रदान की जाएगी।

