Explore

Search

July 5, 2026 8:02 am

सीवान: इमरजेंसी वार्ड से मरीज का मोबाइल चोरी

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार को एक मरीज का मोबाइल चोरी हो गया। काफी तलाश के बाद भी मोबाइल का कोई सुराग नहीं मिल पाया। जानकारी के अनुसार, सांस लेने की बीमारी से पीड़ित महिला मरीज दस नंबर बेड पर भर्ती थी। उनके साथ उनके स्वजन भी मौजूद थे।

इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां आया और बेड के चारों ओर घूमने लगा। स्वजनों द्वारा पूछताछ करने पर उसने खुद को अस्पताल का कर्मी बताया। इस दौरान मरीज और स्वजन अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए। मौका पाकर युवक बेड पर रखा मोबाइल लेकर फरार हो गया।

पुलिस को घटना की सूचना दी गई है और जांच जारी है। इस घटना ने अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर