Explore

Search

July 5, 2026 8:09 am

सीवान: ऑपरेशन अमानत के तहत ट्रेन यात्री का बैग बरामद

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन अमानत के तहत ट्रेन में छूटे एक यात्री का हैंड बैग बरामद कर उसे सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि 25 नवंबर को सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 12554 के कोच एस-4 में बर्थ नंबर 24 के नीचे एक ग्रीन कलर का हैंड बैग छूट गया है।

इस सूचना के आधार पर कांस्टेबल उपेंद्र मिश्रा ने गाड़ी को अटेंड कर बैग बरामद किया और उसे आरपीएफ पोस्ट पर लाया। रविवार को बैग की मालिक निशा राय अपने पहचान पत्र और यात्रा टिकट के साथ आरपीएफ पोस्ट पहुंचीं। उनकी पहचान से संतुष्ट होने के बाद एएसआई ब्रजभूषण सिंह ने बैग और उसमें रखा सामान सुपुर्द किया। बरामद बैग और उसमें रखे सामान की अनुमानित कीमत लगभग तीन हजार रुपये बताई गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर