Explore

Search

June 22, 2026 2:02 pm

मैरवा: 1569.2 लीटर शराब सहित ट्रक जब्त, चालक फरार

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान जिले के मैरवा अनुमंडल क्षेत्र में रविवार को मैरवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धरनी छापर चेक पोस्ट पर शराब की बड़ी खेप बरामद की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) मैरवा, अजित प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया। ट्रक के ऊपर सामान्य माल लदा था, लेकिन अंदर बने मालखाने में उत्तर प्रदेश निर्मित विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी।

तलाशी में शराब की कुल मात्रा 1569.2 लीटर पाई गई। इस दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन लगातार अवैध शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए सतर्कता बरत रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर