Explore

Search

April 12, 2026 4:49 pm

सीवान: सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान: जिला परिषद परिसर में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष मुद्दों की कमी के कारण जनता के बीच जाने में असमर्थ है। उन्होंने आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में 225 सीटों के लक्ष्य को पूरा करने का आह्वान किया और कहा कि हम सभी को जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना है।

मंत्री विजय चौधरी ने यह भी कहा कि एनडीए विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और किसी भी नेता में यह कहने की हिम्मत नहीं है कि बिहार में विकास नहीं हुआ है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, विधायक विजयलक्ष्मी देवी, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, और अन्य जदयू नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में जदयू के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर