Explore

Search

August 5, 2026 3:29 pm

आंदर : सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी को दी गई विदाई

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर (सीवान): प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को एक समारोह आयोजित कर स्वास्थ्य कर्मी सूर्यदेव राम को उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि सूर्यदेव राम ने 30 जुलाई 2011 से लेकर 29 नवंबर 2024 तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाएं दीं और 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गए।

डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मी ने अपनी पूरी सेवा में समय पर अपनी ड्यूटी निभाई, मरीजों और पदाधिकारियों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाया और हमेशा सहयोग की भावना से काम किया। उनकी कार्यशैली से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

विदाई समारोह के दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मी भावुक हो गए और सूर्यदेव राम ने अपने पूरे कार्यकाल को एक परिवार के रूप में बिताने की बात कही। उन्होंने सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।

समारोह में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमितेश कुमार, डॉ. उमेश शर्मा, जीएनएम प्रीतम कुमार, डॉ. नरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, विनोद पांडेय, आदित्य कुमार, महेंद्र कुमार, हारुण अहमद, विकास कुमार, बबलू कुमार शर्मा, राधा पांडेय समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर